लखनऊ। राजधानी में एच1एन1 संक्रमण के पांच नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 51 हो गई है। इनमें एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार का घर पर इलाज चल रहा है। अब तक 31 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं और 29 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। गंभीर मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच जरूरी बताई गई है।


