29 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी:- दलजीत निषाद

Must read

 

फर्रुखाबाद:-ब्यूरो समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में होने बाले विधानसभा के आम चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट गई है। समाजवादी नेता और पदाधिकारी गांव गांव पीडीए जन पंचायत एवं नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद की अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौलतियापुर, शेराखार एवं जिनौली में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य दलजीत निषाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दलजीत निषाद ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश और देश में छोटी-छोटी जाति वर्ग के लोग अपना सम्मान और अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह संविधान और आरक्षण विरोधी लोग धार्मिक भावनाओं से खेल कर लोगों को आपस में तोड़फोड़ कर सत्ता को हासिल कर उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। यह लोग पीडीए समाज के भविष्य के लिए खतरा हैं, अनेकों ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि इनकी सोच सदैव पिछड़ा और दलित विरोधी रही है। जब मण्डल कमीशन की सिफारिशें लागू हुई थी तो मण्डल के विरोध में कमण्डल यात्रा निकालने वाले यही लोग हैं। आज हमारे सबके सजग होने का समय है पूरा पीडीए समाज 2027 के विधानसभा चुनाव में सजग होकर मतदान करेगा और अपनी पीडीए सरकार बनाएगा और अपनी संख्यानुपात में सम्मान और हिस्सेदारी पाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि निषाद मल्लाह समाज को समाजवादी पार्टी ने सदैव सम्मान दिया है भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में सबसे पहली बार निषाद समाज को प्रतिनिधित्व अगर किसी ने दिया था तो वह है समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी ने विशम्भर निषाद जी को राज्यसभा का सांसद बनाया था समाज के कुछ दुराचारी लोगों ने निषाद समाज की बेटी वीरांगना फूलन देवी के ऊपर अत्याचार किया था, समाजवादी पार्टी की सरकार बनी नेताजी ने उनके मुकदमे समाप्त किया और उन्हें मिर्जापुर/भदोही से सांसद बनाकर मुख्यधारा में शामिल किया।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज परिवर्तन का दौर है पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व, नीति और नियत पर जनता विश्वास कर रही है। जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को वोट दिया था भाजपा के लोग बिलकुल उसके विपरीत साबित हुए। मिलावट और महंगाई की मार से जनता परेशान है, किसान अपनी उपज का सही मूल्य नहीं पा रहा है, नौजवान पेपर लीक से परेशान हैं। आने वाला समय बदलाव का है 2027 में इस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की पीडीए सरकार बनेगी।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, प्रधान सुधांशु पाठक एड0, पूर्व प्रधान नन्हें बाथम, प्रधान युसुफ पटेल, नि. जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अरविंद कश्यप, कौशलेंद्र कश्यप, शिवपाल कश्यप, धनपाल कश्यप, वीरपाल सिंह, सिद्धांत सिंह, शिवदेश यादव, प्रमोद कश्यप, कमलेश कश्यप, अनुराग यादव, रामकिशोर कश्यप, गोविंद कश्यप, नीरज कश्यप, आसाराम कश्यप, सुशांत कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, कुलदीप कश्यप, सत्यदेव कश्यप, राजेंद्र कश्यप आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article