30 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

डॉ. नवल किशोर शाक्य की पहल, अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचा राहत भोजन

Must read

– गांव गांव संपर्क कर उनकी टीमे में पहुंचा रही राहत सामग्री और भोजन
फर्रुखाबाद। मां गंगा में आई बाढ़ के बाद अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य की पहल पर राहत एवं सेवा कार्य किया गया। बाढ़ प्रभावित गढ़िया, कनकापुर, तेरा, महमदपुर, चैनगंज और खानपुर गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच भोजन वितरित किया गया।
बाढ़ के कारण इन गांवों में कई परिवारों के सामने भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानी पैदा हो गई है। ऐसे समय में डॉ. नवल किशोर शाक्य की ओर से राहत भोजन वितरण की पहल की गई। कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की टीम ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर सैकड़ों लोगों तक भोजन पहुंचाया।

सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोग जुड़े

राहत भोजन वितरण अभियान में मोनू कुशवाहा, संदीप यादव, शिवपाल यादव, रमेश कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, जवाहर सिंह (पूर्व प्रधान), उदय सिंह कुशवाहा, धर्मजीत कुशवाहा, अनिल यादव, संतोष यादव, विजयकांत शर्मा, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुशवाहा (महमदपुर), पंकज कुशवाहा, प्रखर गंगवार, आकाश कुशवाहा, राम शंकर यादव, अभिराज कुशवाहा, रेहान खान और मनीष यादव सहित खंडोली टीम के सदस्यों ने सहयोग किया।
राहत कार्य के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गई। डॉ. नवल किशोर शाक्य की ओर से बाढ़ की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की गई।
राहत भोजन वितरण के बाद डॉ. नवल किशोर शाक्य ने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है और बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं सेवा कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article