नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार 16 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय भूटान यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे भूटान में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यात्रा के दौरान 16 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात प्रस्तावित है। बैठक में दोनों देशों के लोकतांत्रिक संस्थानों और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
ज्ञानेश कुमार की यात्रा से भारत और भूटान के बीच चुनावी सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों के निर्वाचन आयोगों के बीच संस्थागत संबंधों को मजबूत करने, अनुभव साझा करने और चुनाव प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
भारत और भूटान के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन संस्थाओं के बीच बढ़ता संवाद लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के साथ दोनों देशों के संस्थागत सहयोग को भी नई दिशा दे सकता है।


