फर्रुखाबाद ब्यूरो: विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में समाजवादी पार्टी द्वारा ग्राम पुरौरी, सिवारा रोड कंपिल एवं सिकंदरपुर में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फतेहपुर जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दलजीत निषाद मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि आज पूरा पीडीए समाज अपने हक,अधिकार और सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ने को मजबूर है उसकी कोई सुनने वाला नहीं है,पूरे प्रदेश में शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जिस दिन पीडीए समाज के किसी एक व्यक्ति की हत्या न हो जाती हो।प्रदेश के किसी न किसी कोने पर हर रोज पीडीए समाज के लोग सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडो की खुली गुंडई का शिकार हो रहे हैं। किसान की आय दोगुनी करने का वायदा करने वाले लोगों ने खाद की बोरी से किसान की खाद चोरी कर ली।
आज फसल की उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि आने वाले समय में पीडीए समाज समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगा और अखिलेश यादव इस प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
नि. जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस मौके पर नि. जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव,नि. सदस्य जिला कार्यकारिणी बबलू कठेरिया, पूर्व जिला सचिव/प्रधान नाजिम कुरैशी, इंद्रेश यादव, प्रधान रियासुद्दीन, डॉ0 मुन्नालाल बाथम, अनुराग बाथम, मानसिंह बाथम, रामभरोसे बाथम, भूपाल सिंह शाक्य, डॉ0 किशनपाल कश्यप, जहीर खान आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


