फर्रुखाबाद ब्यूरो
राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर जैनापुर के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार सेवानिवृत्त पीआरडी जवान को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उपचार के दौरान जिला लोहिया अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।तुर्कता निवासी शिव सिंह अल्लाहगंज से बाजार करके साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।वह जैनापुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से शिव सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।हालत गंभीर होने पर चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने उन्हें जिला लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।यहां उपचार के दौरान शिव सिंह ने दम तोड़ दिया।परिजनों के मुताबिक शिव सिंह करीब एक माह पहले ही थाना राजेपुर से पीआरडी जवान के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी उर्मिला समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पुत्र रामकिशोर और राजकिशोर सहित अन्य परिजनों में मातम पसरा है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार सेवानिवृत्त पीआरडी जवान को रौंदा, मौत


