28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ को देश में प्रथम स्थान मिलने पर जन उद्घोष व्यापार मंडल ने महापौर को दी बधाई

Must read

लखनऊ: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ (Lucknow) को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जन उद्घोष व्यापार मंडल (Jan Udghosh Vyapar Mandal) उत्तर प्रदेश (पंजी.) के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ नगर निगम की पूरी टीम एवं महापौर सुषमा खर्कवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लखनऊ द्वारा 200 में से 198 अंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान हासिल करना पूरे लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों तथा शहरवासियों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता, हरित क्षेत्र के विकास, वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। विशेष रूप से पेपर मिल कॉलोनी, वार्ड-70 को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लीन एयर वार्ड चुना जाना भी लखनऊ की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रदेश संरक्षक एडवोकेट कौशल कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर निगम के प्रयासों के साथ यदि व्यापारी एवं आम नागरिक भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करें तो लखनऊ को और बेहतर बनाया जा सकता है।

प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि लखनऊ को मिली यह उपलब्धि राजधानी के लिए गौरव का विषय है। जन उद्घोष व्यापार मंडल नगर निगम के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में आगे भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ वायु और स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता से है। इसलिए शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर जन उद्घोष व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक एडवोकेट कौशल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

जन उद्घोष व्यापार मंडल ने लखनऊ नगर निगम की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं नगर निगम की पूरी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ भविष्य में भी स्वच्छ वायु, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श शहर बने—यही व्यापार मंडल की हार्दिक शुभकामना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article