28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

कम उम्र के बच्चे को शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई, सेल्समैन नौकरी से हटाया गया

Must read

 

लखनऊ। कम उम्र के बच्चे को शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विकास नगर स्थित कम्पोजिट दुकान के सेल्समैन का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे।
जांच के दौरान सेल्समैन का व्यवहार उचित नहीं पाया गया। इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया। वहीं, संबंधित कम्पोजिट दुकान के खिलाफ नियमानुसार प्रशमन की कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में शराब बेचने या परोसने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस तरह के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने अवैध और जहरीली शराब की बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा है। आबकारी विभाग को शराब की दुकानों पर नियमित जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article