फर्रुखाबाद। श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव कमेटी, सेठ गली के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्री गणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक स्वर्गीय विमल प्रसाद तिवारी के निवास स्थित शिव मंदिर से हुआ।
शोभायात्रा नेहरू रोड, घूमना, नीतगंजा, स्टेट बैंक होते हुए मठिया देवी मंदिर की परिक्रमा कर चौक चौराहे पहुंची। इसके बाद नेहरू रोड होते हुए सेठ गली स्थित श्री राम बैडमिंटन कोर्ट पहुंची, जहां भगवान श्री गणेश जी महाराज को विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक विराजमान कराया गया।
नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्री गणेश का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आए। इस दौरान 9 फीट का भालू विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मार्ग पर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा में कमेटी के संरक्षक गौरहरि अग्रवाल एवं अध्यक्ष शिवाशीष तिवारी के साथ सृजन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंकुर वर्मा, सत्यम वर्मा, गोपाल वर्मा, मोनू वर्मा, तन्मय मिश्रा, आकाश वर्मा, निखिल वर्मा, ऋतिक पाण्डेय, श्रीकांत, अरविंद मराठा, शिवम वर्मा, कमल वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, कुलदीप वर्मा, आशीष वर्मा, राम जी दर्शन शुक्ला, मनोज वर्मा उर्फ बत्ती, आदर्श वर्मा, संदीप वर्मा सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कमेटी अध्यक्ष शिवाशीष तिवारी ने शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
भव्य गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत


