लखनऊ। ईको गार्डन में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आरक्षण संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद धरना स्थल पहुंचे और अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि न्याय मिलने तक वह हर स्तर पर अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहेंगे। आजाद ने कहा कि अभ्यर्थियों के हर आंदोलन में उनका साथ रहेगा। इससे पहले भी वह शुक्रवार को ईको गार्डन पहुंचे थे।
68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन को चंद्रशेखर आजाद का समर्थन


