29 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

रेलवे की लापरवाही से दर्जनों श्रद्धालु चोटिल हुए, केसरीपुर क्रासिंग पर बिखरे रोड़े बने मुसीबत

Must read

रामनगर। केसरीपुर रेलवे क्रासिंग पर रेल लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को ठीक से बराबर न किए जाने से कजरी तीज मेले में जा रहे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार दिन पहले क्रासिंग पर खुदाई कर रोड़े डाले गए थे लेकिन सड़क को समतल नहीं किया गया। रविवार शाम से लेकर रात तक रोड़े इधर-उधर फैल जाने से दर्जनों मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर गए और चोटिल हुए। वहीं रोड़ों के कारण ई-रिक्शा भी पलट गए।मेले में जा रहे श्रद्धालुओं का कहना था कि क्रासिंग पर रोड़ा सड़क बराबर करना चाहिए था लेकिन रेल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। हादसों के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैला रहा। कुंवर बहादुर, शिव मोहन, राजाराम, उमेश, गुरुदेव, मुकेश और राज दुलारी समेत कई लोगों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।श्रद्धालुओं ने कहा कि कजरी तीज के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग गुजर रहे हैं, इसके बावजूद सड़क को सुरक्षित नहीं बनाया गया। लोगों ने बताया कि सोमवार को रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की शिकायत कर क्रासिंग को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article