नैनीताल: फिल्म ‘हनुमान अंश’ (hanuman ansh) की 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Producer Anupriya Nagar) ने रविवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर परिवार और अपने सहयोगियों के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की।
बता दें कि नीब करोरी बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने भले ही शुरुआत धीमी रफ्तार से की, लेकिन कुछ दिनों में ही इस फिल्म ने काफी तेजी पकड़ लिया और 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली है। अब तक ये फिल्म 192 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। इस फिल्म का क्रेज अब काफी दूर-दूर नजर आ रहा है।
बता दें कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को देशभर के सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज किया गया था। शुरुआत में इस फिल्म के 350 शोज लगे थे, लेकिन एक समय ऐसा आ गया था जब थिएटर्स में इस फिल्म के महज 25 शोज ही बचे थे लेकिन जैसे ही इस फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ी, तो देखते ही देखते फिल्म के 5055 शोज चलने लगे हैं।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 29वें दिन कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 5055 शोज के साथ 10 करोड़ की नेट कमाई किया है। इसके साथ ही अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये हो गया है। यानी कि फिल्म मुश्किल से अब अपना 100 करोड़ का कलेक्शन पूरा करने से सिर्फ 2 करोड़ रुपये दूर है।
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें फिल्म के लिए बॉलीवुड से किसी तरह की मदद नहीं मिली है। इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और उनकी समर्थन की बदौलत फिल्म ‘हनुमान अंश’ आज सुपरहिट साबित हुई है। हनुमान अंश नैनीताल के नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसे लिखने में निर्देशक-लेखक विशाल चतुर्वेदी को करीब 10 साल का समय लगा था।


