30 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

सीतापुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लपटों में जलकर मां-बेटे की मौत

Must read

सीतापुर: सीतापुर (Sitapur) में गोपालपुर गांव में रविवार सुबह करीब छह बजे शॉर्ट सर्किट (short circuit) से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। आग की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। घर में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस को दी गई थी। आरोप है कि समय से मदद नहीं पहुंचने के कारण बेटे की घर में ही मौत हो गई, जबकि मां ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि घर में बिक्री के लिए पेट्रोल केन में रखा हुआ था। इसके चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेंद्र चौबे के साथ मिश्रिख और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

गोपालापुर निवासी कमलेश ने बताया कि वह रविवार सुबह अपनी दुकान पर समोसा तैयार कर रहा था। करीब पौने सात बजे अचानक उसे घर से आग की लपटें दिखाई दीं, जिसके बाद वह मौके की ओर दौड़ा। कमलेश के अनुसार, गांव के लोगों ने उसे घर के भीतर जाने से रोक दिया। इसके बाद काफी प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हादसे में मां और बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article