32 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चार्जशीट तैयार

Must read

 

22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में पुलिस की विवेचना निर्णायक दौर में पहुंच गई है। पुलिस ने आठों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाने का दावा करते हुए करीब सात हजार पन्नों की केस डायरी तैयार की है। अब 22 और 23 सितंबर को अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। चार्जशीट में आरोपियों के बयानों के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज, बरामद नकदी, वाहन, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शामिल किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 27 अप्रैल से पांच जून के बीच 70 से अधिक बार चढ़ावे की रकम को छिपाने या निकालने जैसी गतिविधियां सामने आई थीं। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों का आपस में मिलान किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक आरोपी की भूमिका को कानूनी तौर पर स्पष्ट किया जा सके।

जोन स्तर पर भी जांच के प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा पूरी हो चुकी है। चार्जशीट दाखिल करने से पहले केस डायरी में शामिल साक्ष्यों की कानूनी मजबूती और आरोपियों की भूमिका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि बरामदगी और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों से मामले की कड़ियां जोड़ ली गई हैं।

चढ़ावा चोरी की घटना के बाद राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने की बात सामने आई थी। अब विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शुक्रवार को अमेरिका से आए 10 श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। इनमें सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल रहे। मंदिर में नई व्यवस्थाओं और पारदर्शिता के प्रयासों के बीच श्रद्धालुओं का भरोसा फिर मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article