32 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

एक ही दिन दो जिगरी दोस्तों ने दुनिया को कहा अलविदा

Must read

 

अमरोहा। मंडी धनौरा क्षेत्र के शहबाजपुर गुर्जर गांव में दो जिगरी दोस्तों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बद्रीनारायण और जयपाल सैनी की वर्षों पुरानी दोस्ती इलाके में मिसाल मानी जाती थी। दोनों सुख-दुख में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।

65 वर्षीय बद्रीनारायण लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके 60 वर्षीय दोस्त जयपाल सैनी रोजाना उनसे मिलने पहुंचते और बीमारी के दौरान उनका हालचाल लेते थे। गुरुवार को बीमारी के चलते बद्रीनारायण का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में भी जयपाल अपने दोस्त के साथ रहे।

बताया गया कि अंतिम संस्कार के बाद जब बद्रीनारायण की चिता से अस्थियां एकत्र की जा रही थीं, तभी जयपाल अचानक वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक ही दिन दो दोस्तों की मौत की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की दोस्ती बेहद गहरी थी। बद्रीनारायण की बीमारी के दौरान जयपाल का रोजाना उनसे मिलने जाना उनकी दोस्ती की मिसाल था। दोस्त की अंतिम विदाई में साथ रहे जयपाल ने भी उसी दिन दुनिया को अलविदा कह दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article