निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
राजस्थान। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
सत्यवती मिश्रा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।


