32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान

Must read

 

– भोजपुर समेत कई दुकानों का औचक निरीक्षण
– स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान और सीसीटीवी व्यवस्था जांची

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में 11 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई और निरीक्षण किया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपने स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम भोजपुर में दबिश दी। इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का भी औचक निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान कम्पोजिट दुकानों कमालगंज, रजीपुर और खुदागंज तथा देशी मदिरा दुकानों भोजपुर, कमालगंज और खुदागंज का निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिये।
विभागीय अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को चेतावनी दी कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article