32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

लखनऊ में गोमती पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज

Must read

 

– 12 से 20 सितंबर तक चलेगा महोत्सव
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को गोमती पुस्तक महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हो गया। लखनऊ विश्वविद्यालय में सुबह आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेसिक शिक्षा मंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री और निदेशक युवराज मलिक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन 12 से 20 सितंबर तक किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोड़ना तथा पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
महोत्सव के दौरान पुस्तक प्रेमियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और ज्ञान से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है।
सरकार की ओर से शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के साथ युवाओं में अध्ययन की आदत विकसित करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। गोमती पुस्तक महोत्सव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
12 सितंबर से शुरू हुआ पुस्तक महोत्सव 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान राजधानी के पुस्तक प्रेमियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और साहित्य से जुड़े लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित इस महोत्सव से शहर में साहित्यिक और शैक्षिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article