32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

गोमती नदी में मिला 30 वर्षीय युवक का शव

Must read

 

– बीकेटी के कठवारा में मंझी पुल के पास मिला शव
– गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी क्षेत्र में गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कठवारा के मंझी पुल के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव नदी में दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
घटना की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article