30 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ लखनऊ में चला अभियान

Must read

 

543 वाहनों के चालान, 19 वाहन सीज; 403 मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस लाइन में जमा

लखनऊ। वाहनों में नियम विरुद्ध लगाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 543 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहनों को सीज किया गया।
यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मॉडिफाइड साइलेंसर भी उतारे गए। इनमें से 403 मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस लाइन में जमा कराए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि वाहनों में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज और कानफोड़ू आवाज के साथ सड़क पर ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।
यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में भी हड़कंप है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article