27 C
Lucknow
Thursday, September 10, 2026

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने हेतमापुर में देखी कटान, पीड़ितों को बांटी राहत सा

Must read

मग्री
रामनगर। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने हेतमापुर पहुंचकर सरयू नदी से हो रही तेज कटान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों से कटान की स्थिति और उसे रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कटान प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही।इस दौरान पूर्व मंत्री ने कटान से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें खाद्य सामग्री व टार्च वितरित किए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article