फर्रुखाबाद, 9 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज–2026 का जनपद स्तरीय आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विद्यालय के प्राचार्य श्री रामकृष्ण वाजपेयी रहे तथा आयोजन का सफल संचालन जनपद संयोजिका डॉ. दिव्या शुक्ला ने किया।
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक श्री अखिलेश चंद्र पांडेय एवं श्री राजीव कुमार अग्निहोत्री रहे, जबकि संस्कृत गीत प्रतियोगिता का निर्णायक श्रीमती रोली मिश्रा एवं श्री सतेंद्र त्रिपाठी ने किया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता परिणाम
प्रथम प्रारब्ध द्विवेदी (कक्षा 6) | सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल,
द्वितीय वैष्णवी (कक्षा 7) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर,
तृतीय वेद प्रताप सिंह (कक्षा 11) आर.पी. इंटर कॉलेज, कमालगंज रहे।
साथ ही सांत्वना पुरस्कार
शिप्रा (कक्षा 12, एन.के.पी. इंटर कॉलेज), सौम्या (कक्षा 6, ब्लू बेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं स्मृति श्रीवास्तव (कक्षा 6, ब्लू बेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने प्राप्त किया।
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम शगुन (कक्षा 10) | सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर |
द्वितीय मानवी यादव (कक्षा 11) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जी.एन.बी. रोड, फतेहगढ़
तृतीय केशव (कक्षा 10) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर ने प्राप्त किया।
सांत्वना पुरस्कार: अमोद प्रजापति (सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल), दरक्सा कक्षा 11 (मदन मोहन कानौडिया इंटर कॉलेज) एवं आयुष कुमार कक्षा 10 (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) ने प्राप्त किया।
सभी विजेता एवं सांत्वना प्राप्त प्रतिभागियों को जनपद संयोजिका डॉ. दिव्या शुक्ला की ओर से ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
अंत में प्रधानाचार्य श्री रामकृष्ण वाजपेयी एवं जनपद संयोजिका डॉ. दिव्या शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा।


