31 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

कामाख्या ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Must read

– पुलिस ने विधिक कार्रवाही कर शव को मोर्चरी भेजा
गुरसहायगंज, कन्नौज। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया कछपुरा निवासी अजय कुशवाहा (35) पुत्र लक्ष्मण मंगलवार को किसी काम को लेकर मिरगावां में गया था। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय सुबह लगभग 09 बजे कानपुर की ओर जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देख चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंचे मझपुर्वा प्रभारी किशन कुमार ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। जबकि पत्नी नेहा, पुत्र प्रशांत, आदित्य, ऋषभ का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषणा करता था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article