31 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

सांप के डसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। कानपुर के थाना चौबेपुर ग्राम त्रिलोकपुर निवासी 17 वर्षीय अंकित सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सराय प्रयाग स्थित अपनी चचेरी बहन सीनू के घर आया था। रात में करीब दो बजे सोते समय उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे कस्बा के सीएचसी ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। माता-पिता और भाई-बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article