34 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से सहकारी संस्थाओं के सभापतियों की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

Must read

 

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं के सभापतियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना और सहकारिता क्षेत्र के साथ-साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की।

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति प्रेम सिंह शाक्य, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति चौधरी यशवीर सिंह, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के सभापति यमुना प्रसाद कुशवाहा, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के सभापति शिवेंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के सभापति राम निवास यादव मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश आलू संघ के सभापति विमल कटियार की मौजूदगी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विमल कटियार ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सहकारिता एवं आलू उत्पादक किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। किसानों के हित, सहकारी संस्थाओं की सक्रिय भूमिका और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में सहकारी संस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, किसानों और आमजन को योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने तथा सहकारिता क्षेत्र की भूमिका को मजबूत करने को लेकर विचार साझा किए गए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान सहकारी क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित के कार्यों को लेकर भी अपने विचार रखे। बैठक को सहकारिता क्षेत्र में बेहतर समन्वय और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article