29 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

न्यायालय के वारंट पर पुलिस का एक्शन, अटसलिया पुल से मुस्तकीम गिरफ्तार

Must read

मुकदमा संख्या 1643/26 में वांछित चल रहा था अभियुक्त
शाहजहांपुर। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अटसलिया पुल के पास से अपनी गिरफ्त में लिया।
पुलिस के अनुसार मुस्तकीम मुकदमा संख्या 1643/26 में न्यायालय के वारंट के चलते वांछित चल रहा था। वारंटी अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके अटसलिया पुल के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी तथा अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article