28 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

देश में LPG संकट खत्म, बुकिंग को लेकर बदला नियम, अब 45 नहीं 25 दिन के बाद करें दूसरा सिलेंडर बुक

Must read

नई दिल्ली: LPG के ग्राहकों के लिए बड़ी राहत खबर है कि, ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस बुकिंग को लेकर नियम बदल गया है। तेल कंपनियों ने ग्रामीण इलाकों में LPG सिलेंडर (cylinder) रिफिल बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। होर्मुज संकट से पहले भी रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिन के अंतराल का नियम था, लेकिन संकट आने के बाद नियम में बदलाव किया गया था।

दरअसल, रिफिल बुकिंग अंतराल को बढ़ाकर 45 दिन करने से कुछ परिवारों को दिक्कतें हो रही थीं। खासकर जिनका बड़ा परिवार है. लेकिन सरकार के इस फैसले से अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतर (Booking Interval) पूरी तरह एक समान यानी 25 दिन हो गया है।

पहले ग्रामीण इलाकों में दो बुकिंग के बीच लंबा अंतर होने के कारण कई बार रसोई गैस की किल्लत पैदा हो जाती थी, जिससे अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता था। इस फैसले का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण भारत के बीच डिजिटल और नागरिक सुविधाओं के अंतर को खत्म करना है, ताकि ग्रामीण परिवारों को भी बिना किसी रुकावट के समय पर रसोई ईंधन मिल सके।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article