28 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

श्रद्धालुओं की पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, 12 की मौत; 19 घायल

Must read

 

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में 19 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे थे।

हादसा रात करीब एक बजे खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराई और कई मीटर तक घिसटने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शव करीब 30 मीटर तक बिखर गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सड़क किनारे पहुंचाया। बाद में पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा।

पिकअप में कुल 32 श्रद्धालु सवार थे। घायल कुंवरपाल ने बताया कि अधिकांश लोग रात में गाड़ी में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई और पिकअप पलट गई। चालक ने बताया कि पीछे से आए वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे में एक ही गांव के कई लोगों की मौत से बदायूं के अल्लापुर चमारी गांव में मातम पसरा है।

मृतकों में साधु (60), उनकी पत्नी मुन्नी देवी (55), उनके भाई प्रेम सिंह (40), सुगड़पाल (40), रामेश्वर यादव (60) और सात वर्षीय जितेंद्र सहित अन्य लोग शामिल हैं। मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजे गए 19 मरीजों में छह की मौत होने की जानकारी दी गई है। मृतकों की पहचान प्रेमवती (50), दीक्षा (2), भानुमति (52), मूर्ति (35), सौरव (4) समेत अन्य के रूप में हुई है।

डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article