फाइनल से पहले दोनों टीमों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भुवनेश्वर कुमार और रिंकू सिंह ने संभाली कमान
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैच को लेकर अपनी तैयारियों और रणनीति पर बात की।
फाइनल से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद रहे। वहीं मेरठ टीम की कप्तानी कर रहे रिंकू सिंह ने भी मीडिया से बातचीत की। दोनों कप्तानों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम में यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर भी मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले को लेकर लीग प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें पूरे सत्र के प्रदर्शन को एक निर्णायक जीत में बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। एक ओर लखनऊ की टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है, तो दूसरी ओर मेरठ की टीम रिंकू सिंह की अगुवाई में खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जोर लगाएगी।
फाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यूपी टी-20 सीजन-4 की ट्रॉफी आखिर किस टीम के नाम होती है।


