28 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर

Must read

 

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल गांव में राधिका कोल्ड स्टोरेज के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी पहुंचाया।

घायलों की पहचान कादरीगेट क्षेत्र के भाऊपुर खुर्द निवासी 23 वर्षीय विशाल पुत्र जर्मन और जहानगंज थाना क्षेत्र के मूसा खिरिया निवासी 18 वर्षीय मोनू पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

परिजनों के अनुसार, विशाल अपनी बहन पूनम को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। ढिलावल गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। वहीं मोनू किसी काम से फर्रुखाबाद आया था। वापस जाते समय उसकी बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article