लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के पारा थाना पुलिस (Para Police Station) ने 5 अगस्त को पुराना पारा पिंक बूथ के पास रंजीत यादव व उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले और सरेआम फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी सुजीत यादव उर्फ मंत्री (30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, करीब 15-20 हमलावरों ने रंजीत यादव की कार को घेरकर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इसी दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई थी। जांच में सामने आया कि बाइक और स्कॉर्पियो के मामूली टकराव के बाद विवाद हुआ था, जिसके चलते बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला करने की योजना बनाई।
पुलिस ने जानलेवा हमले और सरेआम फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी सुजीत यादव उर्फ मंत्री (30) को पंडित खेड़ा रोड से गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


