नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली (East Delhi) स्थित संजय झील (Sanjay Lake) में मंगलवार शाम एक दुखद हादसे में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक युवक झील में नहाने के लिए उतरा था, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके 2 दोस्त भी पानी में उतर गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए। हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ।
युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही बचाव दल और गोताखोर मौके पर पहुंचे और झील में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने तीनों युवकों को झील से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय साहिल, 21 वर्षीय आशीष नौटियाल और 21 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। तीनों कल्याणपुरी के रहने वाले थे। हादसे की खबर परिवारों तक पहुंचते ही घरों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस हादसे से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:24 बजे संजय झील में तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पांडव नगर थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया।
दमकल की टीम ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। उस समय तीनों की हालत गंभीर थी और वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों की मौत की खबर परिवार तक पहुंचते ही घर में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक संजय झील पहुंचे थे। पहले एक युवक पानी में नहाने के लिए उतरा। गहरे पानी में जाने के बाद जब वह डूबने लगा तो उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और पानी में उतर गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:24 बजे तीन युवकों के झील में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पांडव नगर थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। उस समय उनकी हालत बेहद गंभीर थी और वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। तीनों को तत्काल एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक कल्याणपुरी के स्थानीय निवासी थे और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस को मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे PCR कॉल के जरिए संजय झील में तीन लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच थी और बाहर निकाले जाने के समय वे बेहोश थे। उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में चिकित्सा-कानूनी कार्रवाई जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।


