28 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

सीएम के दौरे का बदला स्थल, पुलिस लाइन में युद्धस्तर पर तैयारियां

Must read

 

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर को प्रस्तावित फर्रुखाबाद दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी गांव के बजाय विकासखंड बढ़पुर स्थित फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रस्तावित है। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस लाइन मैदान में टेंट, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से कराया जा रहा है। कई डीसीएम वाहनों से आवश्यक सामान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुका है। वहीं, पुलिस लाइन के दूसरे ग्राउंड में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। हेलीपैड के लिए जमीन पर चूना डालकर स्थान चिह्नित किया गया है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग और मुख्यमंत्री के आवागमन के रूट को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा घेरे और प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है। साथ ही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मिलने और राहत सामग्री वितरित करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम और कार्यक्रमों का क्रम प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बारिश के कारण पहले निर्धारित डबरी गांव के मैदान में जलभराव और मैदान खराब होने की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल बदला गया है। पुलिस लाइन में तैयारियां युद्धस्तर पर चलने से अधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिले के प्रशासनिक अमले में दिनभर तैयारियों को लेकर हलचल बनी रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article