27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने दी हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती

Must read

 

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमों को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।

मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। याचिका में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए संबंधित मुकदमों की सुनवाई और आगे की कार्यवाही पर सवाल उठाए गए हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े हिंदू पक्ष के विभिन्न मुकदमों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ किया था। इसी आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

आज होने वाली सुनवाई में शीर्ष अदालत हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर दोनों पक्षों की नजरें टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article