27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

फर्जी टोल कलेक्शन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में 14 ठिकानों पर छापेमारी

Must read

 

नई दिल्ली। फर्जी टोल कलेक्शन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश के कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमों ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ईडी की यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा से जुड़े फर्जी टोल कलेक्शन मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

इसके अलावा जम्मू, मध्य प्रदेश और कोलकाता में भी ईडी की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फर्जी टोल कलेक्शन के जरिए कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े इस मामले में ईडी धन के लेनदेन और उससे जुड़े लोगों व संस्थाओं की भूमिका की जांच कर रही है। कई राज्यों में एक साथ हुई कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article