27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

राहुल गांधी नासिक रवाना, जिलाध्यक्षों की बैठक के साथ आदिवासी युवाओं और छात्रों से करेंगे संवाद

Must read

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को नासिक के लिए रवाना हुए। नासिक दौरे के दौरान उनका पार्टी संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। वह कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे और संगठन को लेकर उनसे संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में आदिवासी युवाओं और छात्रों से मुलाकात भी प्रमुख रूप से शामिल है। इस दौरान वह युवाओं और छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को जानने का प्रयास करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्षों के साथ संवाद के दौरान संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है।
राहुल गांधी का नासिक दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब कांग्रेस विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दे रही है। आदिवासी समुदाय और युवाओं के बीच संवाद को भी पार्टी की राजनीतिक और सामाजिक पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नासिक में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत तथा कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article