26 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा, प्रत्याशियों ने बढ़ाई सक्रियता

Must read

 

मतदाता सूची चस्पा, 2 सितंबर से पर्चों की बिक्री; 16 सितंबर को मतदान और उसी दिन होगी मतगणना

यूथ इंडिया

फर्रुखाबाद। तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव समिति ने मंगलवार को मतदाता सूची जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मतदाता सूची तहसील बार एसोसिएशन सभागार के बाहर सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी गई है।

चुनाव समिति अधिकारी उमाशंकर कटियार ने मतदाता सूची को सार्वजनिक किया। वहीं चुनाव समिति अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 2 और 3 सितंबर को पर्चों की बिक्री होगी। 3 से 5 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 7 सितंबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 8 सितंबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से अधिवक्ताओं के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। अब चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने सक्रियता बढ़ा दी है। अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। चुनाव की घोषणा के बाद तहसील परिसर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article