शाहजहांपुर।जैतीपुर (छेदापट्टी गांव)वारदात: सोमवार शाम करीब 5 बजे खेत बना अखाड़ा, सरेआम चलीं गोलियां जैतीपुर के छेदापट्टी गांव में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने सरेआम फायरिंग कर दी। गुनाह सिर्फ इतना था कि एक किसान परिवार ने अपनी धान की फसल को पशुओं द्वारा चराए जाने का विरोध किया था। दो दिन पुराने इसी विवाद का बदला लेने के लिए सोमवार शाम हथियारबंद युवकों ने खेत पर धावा बोल दिया।चीख-पुकार और भगदड़पीड़ित भगवान सिंह के बेटे जयवीर, धर्मवीर और रामवीर जब खेत पर मौजूद थे, तभी गांव के ही दबंग पेशकार, धीरेंद्र और शैलेंद्र असलहों के साथ वहां आ धमके। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस गोलीबारी से खेत में काम कर रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।दो युवक गंभीर रूप से घायलइस खूनी हमले में धर्मवीर की जांघ में और रामवीर के पैर के पंजे में गोली लग गई, जिससे दोनों वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। तीसरे भाई जयवीर ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिसिया कार्रवाई और जांचघटना की सूचना मिलते ही सीओ तिलहर विदुष सक्सेना और थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल चुकी है और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि, वारदात के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं।
दबंगई की हद: फसल चराने का विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग, दो भाई लहूलुहान


