27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

बारिश के चलते कानपुर देहात में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

Must read

 

डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी विद्यालयों में अवकाश

कानपुर देहात। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संबंधित विद्यालयों के लिए अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
प्रशासन का यह कदम लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है। जलभराव और आवागमन में संभावित दिक्कतों के बीच स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
बीएसए की ओर से जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article