मौके से एक लाख 62 हजार रुपये की नकदी बरामद, उरई कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जालौन। उरई कोतवाली पुलिस को जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी कर 9 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे आरोपियों को दबोच लिया गया। मौके से एक लाख 62 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से जुए के फड़ पर अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।


