28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

सीएम योगी के देवरिया दौरे से पहले सपा नेता अवनीश यादव फिर हाउस अरेस्ट

Must read

 

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को मझौलीराज आगमन से पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता अवनीश यादव को उनके घर में ही हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कई विपक्षी नेताओं को घर से बाहर निकलने से रोकने की कार्रवाई की गई है।
अवनीश यादव ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन से पहले प्रशासन ने मुझे बिना किसी कारण मेरे ही घर में हाउस अरेस्ट कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस तरह उनके घर में रोकना पूरी तरह अनुचित है और वह इस कार्रवाई का विरोध करते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मझौलीराज कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री यहां करीब 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम से पहले सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी समेत कई नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article