32 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

लखनऊ में खड़ी स्कूटी का प्रतापगढ़ में चालान

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की चालान व्यवस्था को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ में खड़ी स्कूटी का प्रतापगढ़ में चालान काटे जाने से वाहन मालिक परेशान हो गया। स्कूटी का नंबर यूपी32 एमएक्स4443 बताया जा रहा है।
वाहन मालिक के मोबाइल पर चालान का संदेश पहुंचा तो वह हैरान रह गया। मालिक के मुताबिक उसकी स्कूटी लखनऊ में खड़ी थी, जबकि चालान प्रतापगढ़ में किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने चालान की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
मामले के सामने आने के बाद यातायात पुलिस की चालान व्यवस्था और वाहन नंबर की पहचान करने वाले सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। वाहन मालिक का कहना है कि यदि स्कूटी लखनऊ से बाहर गई ही नहीं तो प्रतापगढ़ में उसका चालान किस आधार पर किया गया।
अब यह जांच का विषय है कि चालान के दौरान वाहन का नंबर गलत दर्ज हुआ, किसी दूसरे वाहन पर इसी नंबर की पहचान हुई या तकनीकी स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई।
वाहन मालिक ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर गलत चालान निरस्त करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article