24.4 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर छापेमारी, 16.3 कुंतल संदिग्ध खाद्य पदार्थ नष्ट, खाद्य विभाग ने 20 लाख का पनीर-खोया भी फेंका

Must read

लखनऊ: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व से पहले प्रदेश की जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की प्रवर्तन टीमों ने 25-26 अगस्त की मध्यरात्रि से भोर तक टोल नाकों, हाईवे और कनेक्टिंग रोड्स पर सघन रात्रिकालीन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कुल 97 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 28 वाहनों में संदिग्ध, मिलावटी या अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे गए खाद्य पदार्थ पाए गए। अधिकारियों ने मौके पर 35 नमूने जांच के लिए लिए गए, साथ ही लगभग 16.3 कुंतल खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, नष्ट करा दिए गए। इनमें पनीर, खोया, दूध, नमकीन और मिल्क केक जैसी मिठाइयां शामिल हैं।

रक्षाबंधन पर मिठाई, खोया, पनीर और दूध की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग ने सिर्फ बाजारों तक सीमित न रहकर सप्लाई चेन के महत्वपूर्ण मार्गों पर निगरानी बढ़ाई है। टीमों ने वाहनों में रखे पदार्थों की स्वच्छता, भंडारण और परिवहन की स्थिति की जांच की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में खोया, पनीर, दूध, मिठाई और नमकीन जैसे अधिक मांग वाले पदार्थों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article