28 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

28 से 30 अगस्त तक लखनऊ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Must read

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर लखनऊ (Lucknow) रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे तथा शाम 6:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।

29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे वे बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहा स्थित फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन तथा लाला लाजपत राय एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6:05 बजे वे कालिदास मार्ग लौटेंगे।

30 अगस्त को सुबह 10:55 बजे रक्षा मंत्री दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे, जहां 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। साथ ही लखनऊ कैंट क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे होटल ताज में आयोजित पीएम-सेतु कार्यशाला में भाग लेने के बाद शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article