24.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा, आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान

Must read

आगरा: यूपी के आगरा (Agra) में मंगलवार देर शाम जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास झेलम एक्सप्रेस (Jhelum Express) की चपेट में आने से रेलवे के जूनियर इंजीनियर मनोज सैनी की मौत हो गई। हादसा करीब शाम साढ़े पांच बजे हुआ, जब वे पैदल डाउन ट्रैक पर जा रहे थे। हादसे में मनोज सैनी के दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में सैंया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मनोज सैनी की हालत बिगड़ गई और शाम करीब सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, मनोज सैनी रेलवे के एफएमआई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। वह ब्लॉक लेकर काम कर रहे थे और मशीन से उतरने के बाद डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

टक्कर के बाद वह उछलकर ट्रैक पर जा गिरे और ट्रेन उनके पैरों के ऊपर से गुजर गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में ट्रैक पर देखा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे जेई मनोज सैनी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मनोज सैनी मूल रूप से चंदौसी के निवासी थे और उनका हेडक्वार्टर आगरा में था। रेलवे प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article