29 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

ट्रक की टक्कर से 33 केवी बिजली का खंभा टूटा, सड़क पर गिरा; मौके पर पहुंची पुलिस।

Must read

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग स्थित टेडिकोंन के पास बुधवार को लगभग सुबह 6:00 बजे हड़कंप मच गया। जब एक ट्रक ने 33 केवी विद्युत लाइन के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे के परखच्चे उड़ गए और खंभा टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी हरकत में आए। अवर अभियंता (जेई) कृष्ण कुमार मौर्य अपने लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत खंभे और आसपास की स्थिति का जायजा लिया।
अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्य द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सड़क पर खंभा गिरने के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी रही।
बिजली विभाग की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन और खंभे को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article