29 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

100 रुपये के मोमोज के लिए विक्रेता को लाठी-डंडों से पीटा

Must read

 

फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मोमोज के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि 100 रुपये के मोमोज खाने के बाद पैसे मांगने पर एक युवक ने विक्रेता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कादरीगेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आवास विकास कॉलोनी में एलआईसी गेट के पास मोमोज का ठेला लगाने वाले 32 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र आखारामपाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम एक युवक उनके ठेले पर आया और करीब 100 रुपये के मोमोज खाए। मोमोज खाने के बाद जब राकेश ने युवक से रुपये मांगे तो वह विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से राकेश पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से राकेश के शरीर में कई जगह चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घायल राकेश ने कादरीगेट पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया।

आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक राजपूत ने बताया कि मोमोज विक्रेता ने एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने 100 रुपये के मोमोज खाए थे और पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article