29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

जमीनी विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या

Must read

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर ग्राम में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव खेत में पड़ा पाया गया।
मृतक शहामुद्दीन 70 वर्ष के परिजनों ने खेत की मेढ़ के पुराने विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के पुत्र मोहम्मद राशिद व पत्नी रुकसाना ने बताया कि शहामुद्दीन 7 बजे घर से खेत के लिए निकले थे। पड़ोसी ग्राम इब्राहिमपुर के कुछ दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर उन्हें खेत में घेर लिया और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। फोन पर मृतक शहामुद्दीन के खेत में पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article