30 C
Lucknow
Monday, August 24, 2026

शाहजहांपुर की बेटी का कमाल: किसान की बेटी खुशी चौधरी ने हरिद्वार में जीता नेशनल गोल्ड, 64 KG में लहराया परचम

Must read

शाहजहांपुर। तिलहर तहसील के जैतीपुर ब्लॉक के छोटे से गांव नवादा मोड़ अगरोली की बेटी ने वह कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े शहरों के लिए सपना होता है। किसान रामपाल चौधरी की बेटी खुशी चौधरी ने हरिद्वार में आयोजित ग्रेपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में 64 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

हरिद्वार के मैट पर जब खुशी ने अपने प्रतिद्वंदी को चित्त किया तो तालियों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। यह कोई पहला मौका नहीं है। खुशी लगातार पिछले कई सालों से स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड और नेशनल में पदक जीतती आ रही हैं।

6 साल से सोनीपत में ले रही हैं ट्रेनिंग

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली खुशी का सफर आसान नहीं था। कुश्ती के जुनून को पूरा करने के लिए खुशी पिछले 6 साल से घर से दूर हरियाणा के सोनीपत में रह रही हैं। वहां वह प्रसिद्ध कोच राजेश के मार्गदर्शन में ग्रेपलिंग और कुश्ती की बारीकियां सीख रही हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और पिता के संघर्ष ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

खुशी के पिता श्री रामपाल चौधरी पेशे से किसान हैं, जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

ग्राम प्रधान सहित पूरे नवादा मोड़ अगरोली गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि खुशी ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। गांव की बेटी ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article