गुरसहायगंज, कन्नौज। चोरी का विरोध करने और चोरी गए रुपये की मांग करने पर। पीड़ित पति व पत्नी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीटा व जान से मारने और हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम शांति नगर इस्माइलपुर निवासी नीलम पाठक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते 6 मार्च को पड़ोसी ही शिवा को घर के दरवाजे से हाथ में कुछ लेकर निकलते देखा था। पीड़िता अपने देवर के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। परिजनों ने शिवा के आने पर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था। बीते 20 अगस्त को जब नीलम पाठक फिर से अपने 70000 हजार रुपये मांगने गईं, तो अनूप रावत, अमित रावत और प्रिया ने उनके घर में घुसकर नीलम और उनके पति के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। और पैसे देने से इनकार कर दिया।जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


